Varanasi News: डॉक्टर को असलहा दिखाकर नगदी और मोबाइल की लूट
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: बड़ागांव। अहरक गांव निवासी डॉ. अखिलेश विश्वकर्मा के साथ मंगलवार देर रात क्लिनिक से लौटते समय चुरापुर गांव से आगे स्थित ताल में मनबढ़ों ने बाइक रोककर उनके पास से नगदी मोबाइल बाइक की चाभी और पर्स लूट ली। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह थाना क्षेत्र के हथिवार चौराहे पर स्थित अपनी क्लिनिल से मंगलवार रात 11 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में चुरापुर गांव के पास स्थित ताल के पास रास्ते में उन्हें तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर असलहा सटाकर धमकाया। 40 हजार नगदी, मोबाइल, बाइक की चाभी, पर्स लूट ले गए। डॉक्टर ने बताया कि तीनों युवकों में से एक के पास असलहा था। बाकी दो के हाथों में हॉकी थी। प्रकरण में बड़ागांव पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.