वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी), संवाद। कुरहुआ गांव में रविवार रात एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के भाई पर दो बदमाशों ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनकी गर्दन कट गई। गंभीर रूप से घायल की गर्दन में 15 से अधिक टांके लगे हैं। घायल उमेश शेखर के बड़े भाई डॉ. चंद्रशेखर ने पुलिस को सूचना दी। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जमीन विवाद भी चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। उमेश शेखर अपने भाई डॉ. चंद्रशेखर के निजी नर्सिंग कॉलेज और निजी हास्पिटल के प्रबंधक हैं। पुलिस के अनुसार उमेश शेखर रविवार रात अपने मकान में सोये थे। तभी पीछे की चहारदीवारी फांदकर दो व्यक्ति धारदार चाक...