वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित मानसिक रोग अस्पताल भर्ती मरीजों में अन्य बीमारियों का इलाज भी वहीं होगा। शासन ने अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के आठ पद स्वीकृत किए हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद भर्ती मरीजों को अस्पताल में ही तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही मानसिक रोगियों को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट का एक पद भी स्वीकृत हुआ है। मानसिक अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में करीब पांच सौ मरीज परामर्श के लिए आते हैं। फिलहाल यहां करीब 250 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में सिर्फ छह साइकेट्रिस्ट हैं। अभी भर्ती मानसिक रोगियों के इलाज के दौरान बुखार, संक्रमण, ब्लड प्रेशर, शुगर या दूसरी शारीरिक समस्या होने पर जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इसको दे...