Varanasi News: डेढ़ किमी के संपर्क मार्ग पर 141 गड्ढे
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सोनातालाब को अकथा, चंद्रा चौराहा और पहड़िया से जोड़ने वाला टड़िया चकबीही संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल है। करीब डेढ़ किमी के इस मार्ग पर 141 गड्ढे हैं। इनमें से दर्जनों गड्ढों की गहराई तो करीब एक फुट तक है। कहना गलत नहीं होगा कि इस मार्ग पर लोग जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। कहने को तो यह संपर्क मार्ग लेकिन लोग मनाते हैं कि इससे संपर्क न ही हो तो बेहतर है। दम साधकर सड़क पार करने के बाद लोग लंबी-गहरी सांस लेते हैं। भगवान का शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूलते कि सकुशल रास्ते को पार कर लिया। यह सड़क पंचक्रोशी मार्ग में भी शामिल है और काफी संख्या में कांवरिए भी इसका प्रयोग करते हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों पंचक्रोश मार्गों को दुरुस्त करने का दावा किया था। अब सावन की पुख्ता तैयारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.