Varanasi News: डीएवी के दो प्रोफेसरों को मिला इंडो ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रसं.। डीएवी पीजी कॉलेज के दो प्राध्यापकों को इंडो ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। डीएवी में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. सत्यागोपाल और प्रो. ऋचारानी यादव को यह सम्मान विगत दिनों वियतनाम के हो पी मिन्ह सिटी (साईगान) में इंटरनेशनल बेनेवोलेंट रिसर्च फाउंडेशन, कोलकाता द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में दिया गया। यह सम्मान रिसर्च फाउंडेशन द्वारा गठित सर्च कमेटी की सिफारिशों पर दिया गया है। इन दोनों प्रोफेसर के शिक्षा, शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए एवं कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा प्रस्तुत किये गए शोध पत्र के आधार पर दिया गया। उनके सम्मान पर डीएवी कॉलेज परिवार ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.