वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को सारनाथ स्थित डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर स्थित निर्माणाधीन 100 बेड के बॉयज हॉस्टल, बालिका छात्रावास के मरम्मत कार्य और डायट को सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने डायट परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रशिक्षण सभागार की व्यवस्थाएं भी देखीं। परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन कंप्यूटर लैब की भी जानकारी ली। उन्होंने बालिका छात्रावास के शेष कार्यों को मानक के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। डायट के पूरे कैंपस के ग्रीनलैंड डेवलपमेंट, पार्क, मुख्य गेट से कस्तूरबा विद्यालय तक सीसी रोड, मेन गेट लगाने और खेल मैदान विकसित करने आदि कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाने का कार्य...