वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शुक्रवार को भी बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे। वहां की व्यवस्थाएं परखीं। आश्रय लिए लोगों से कुशलक्षेम पूछा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुबह का नाश्ता एवं दोनों टाइम का भोजन हर हाल में समय से देना सुनिश्चित कराएं। बच्चों में दूध, फल के वितरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी कि किसी शिविर में बासी खाना नहीं रहना चाहिए। डीएम पहले सरस्वती विद्या मंदिर, हुकुलगंज पहुंचे। वहां विस्थापितों के बीच बैठकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दीप्ति कान्वेंट स्कूल, हुकुलगंज में उन्होंने मेडिकल टीम से बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kannauj News: टूटी बाउंड्री देख डीएम नाराज, बोले- बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही नहीं निर्देशित किया कि टीम...