Varanasi News: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार बिजली आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के सम्बंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। कहा कि सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.