वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (डीएचएमओ) डॉ. प्रतिमा सिन्हा को शिवपुर स्थित उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ की ओर से उन्हें यह सम्मान मिला। इसके साथ ही चार नए फार्मासिस्टों को भी सम्मानित किया गया। संचालन जिला अध्यक्ष राजू बाबू ने किया। इस दौरान महेंद्र सिंह, राजवेंद्रर पटेल, अबू मशारिक, आलोक गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, श्याम वर्मा, अभिषेक शुक्ला, आलोक गुप्ता,महेंद्र सिंह, दिग्विजय कुशवाहा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...