Varanasi News: डीआरएम ने कैंट और काशी स्टेशन का लिया जायजा
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सोमवार को कैंट एवं काशी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्यों तथा यात्रियों के आवागमन पर स्टेशन निदेशक से चर्चा की। डीआरएम ने भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं परखीं और उसे और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था बनाएं। उन्होंने विकास कार्यों में मानकों के अनुरूप तथा तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.