वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक (पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी) आशीष जैन ने शनिवार को बनारस-झूंसी रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झूंसी, हंडियाखास और भीटी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं रेल संरक्षा व्यवस्था परखी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पांडेय, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह तथा सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर गोपाल दास गुप्ता सहित संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...