वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम में कार्यशाला खंड के लेखाधिकारी और पूर्वांचल लेखा संघ के महामंत्री अरुण सिंह बुधवार को रिटायर हो गए। उनके लिए कैंटोंमेंट के होटल क्लार्क में विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर उन्हें मालाओं से लाद दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (वित्त) संतोष साहू ने कहा कि अरुण सिंह ने पूरी ईमानदारी के साथ सेवा की। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर विभाग को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस मौके पर अरुण सिंह ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से उन्होंने अपनी सेवा पूरी की। सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह भी पढ़ें- Munger News: सेवानिवृत्ति पर प्रधान लिपिक अरुण कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई विभाग ने मुझे परिवार जैसा माहौल दिया, जिसे मैं हमेशा याद रख...