वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: हरहुआ। काजीसराय स्थित ओवरब्रिज पर रविवार रात डिवाइडर से टकराकर घायल बाइक सवार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी शिनाख्त बीरभानपुर गांव (राजातालाब) निवासी विजय गुप्त के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रविवार को वह अपने मित्र रंगीला के साथ बाबतपुर गए थे। लौटते समय काजीसराय ओवरब्रिज पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के दौरान विजय गुप्त की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...