वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौकाघाट फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बाइक चालक नीचे रोड पर आ गिरा, जबकि उसका दूसरा साथी फ्लाईओवर पर गिरकर जख्मी हो गया। सिगरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।फ्लाईओवर से गाजीपुर के बड़ीबाग चुंगी (गोराबाजार) निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार वर्मा, सदर कोतवाली के सरायगंज निवासी 26 वर्षीय समीर शर्मा स्पोर्ट्स बाइक से चौकाघाट की ओर आ रहे थे। बाइक प्रमोद चला रहा था। ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर में टकरा गई। इसके बाद प्रमोद नीचे पिलर नंबर 74 के पास आ गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर सिगरा पुलिस पहुंची। साथ ही एक टीम फ्लाईओवर पर पहुंची। वहां समीर ...