वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे। इस दौरान दोपहर में वह स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें बनारस मंडल के सभी सीएमओ शामिल होंगे। इसके बाद वह सिगरा स्थित रुद्राक्ष में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...