वाराणसी, अगस्त 28 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार शाम ट्रैफिक पुलिस लाइन में यूपी-112 की सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में समीक्षा बैठक की। कहा कि यूपी-112 वाराणसी की हर पीआरवी सिर्फ पुलिस वाहन नहीं, बल्कि जनसहायता का सशक्त माध्यम बने। कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी पुलिस सेवा हमारी प्राथमिकता है। बताया कि वर्तमान में प्रदेशीय रैंकिंग में वाराणसी की यूपी-112 लगातार शीर्ष पर है। 05 मिनट 22 सेकेंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की। कहा कि औसत रिस्पॉन्स टाइम एवं जनसंतुष्टि स्तर बनाये रखें। हर स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 09 मिनट के भीतर सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 10 मंजिला होगा नया पुलिस प्रशासनिक भवन 10 मिनट से अधिक देरी पर...