वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानूसन सीजन में मौसमी बीमारियों ने सिर उठा लिए हैं। सरकारी अस्पतालों में डायरिया के साथ आई फ्लू और चर्म रोग के मरीज बढ़ गए हैं। जिला एवं मंडलीय के साथ रामनगर के एलबीएस अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में इन दिनों हर रोज डायरिया के 250 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। तीन प्रमुख अस्पतालों में डायरिया के 72 मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि की जलजनित समस्याओं से घिरे लोगों की संख्या बढ़ी है। अधिक दिक्कत वाले मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इनमें बड़े और बच्चे सभी हैं। वहीं, अस्पतालों में आंखों में लालिमा, जलन, खुजली, पानी आना और चिपचिपापन जैसी शिकायतें (आई फ्लू के लक्षण) लेकर भी लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। नमी के कारण फंगल संक्रमण, दाद, खुजली और अन्य त्वचा संबंधी ...