Varanasi News: डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मियों पर मारपीट का मुकदमा
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। संप्रेक्षण गृह के पास एक डायग्नोस्टिक्स सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ रामनगर पुलिस ने मारपीट, चेन और रुपये की छिनैती के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। चंदौली के बहनिया भठरौल निवासी संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कार डाइग्नोस्टिक सेंटर के पास खड़ी थी। उसे हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर के शैलेश यादव, अशोक यादव अपने पांच साथियों के साथ लाठी डंडे, चाकू, पेचकस से हमला कर दिया। इसमें संजय सिंह के अलावा रामनगर के रितेश कुमार सिंह, सौरभ सिंह जख्मी हो गए। इस दौरान संजय सिंह की सोने की चेन, 12 हजार रुपये भी लूटने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.