Varanasi News: डांडिया में दिखी मारवाड़ी संस्कृति, परंपरा की झलक
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मारवाड़ी महिला संगठन के गरबा और डांडिया महोत्सव में संस्कृति, परंपरा और सौहार्द की मोहक झलक दिखी। लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नैनी बाजोरिया ने गणेश वंदना और मां दुर्गा भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिता गिनोड़िया ने समाज के सभी सदस्यों से संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। समाज की कन्याओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान अनीता गिनोड़िया, सचिव प्रीति केजरीवाल तथा सदस्याओं सुजाता, समता , मेघा, दीपा, मेघना, अनु, दीपाली, संगीता आदि ने 'अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.