Varanasi News: डमरू निनाद के बीच धर्मसंघ से निकली जलाभिषेक शोभायात्रा
वाराणसी, अगस्त 18 -- Varanasi News: वााराणसी। शहनाई की मंगल ध्वनि और डमरुओं के डिम-डिम निनाद के बीच धर्मसंघ शिक्षा मंडल परिवार और उसके शुभचिंतकों ने सोमवार को भव्य जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली। दुर्गाकुंड स्थित परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा केदार घाट स्थित गौरीकेदारेश्वर मंदिर पहुंची। वहां स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक दुग्ध एवं गंगाजल से हुआ। यह शोभायात्रा 119वें करपात्र प्राकट्य के सप्ताहव्यापी महोत्सव के विराम दिवस पर निकाली गई। मंत्रोच्चार के बीच धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी एवं महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने गौरीकेदारेश्वर के षोडशोपचार पूजन के बाद 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। इसके बाद भक्तों ने 221 कलशों में भरे गंगा जल से गौरीकेदारेश्वर का अभिषेक किया। शोभायात्रा में सबसे आगे फूलों से सजे वाहन पर धर्मसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.