वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मैनेजर को बंधक बनाकर डकैती करने और फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को जमानत मिली गई। अपर जिला जज (प्रथम) संध्या श्रीवास्तव की अदालत ने सुसुवाही (चितईपुर) निवासी आरोपी रविशंकर कुमार और सुधीर कुमार यादव को रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी राजकुमार सिंह ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि उसका पुत्र सम्राट सिंह नीलांचल जगन्नाथ सेवा एलपीटी (दुर्गाकुंड) में मैनेजर है। 6 सितंबर को पुत्र के मोबाइल से फोन आया तो पता चला कि उसका अपहरण हो गया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मदीन होटल में गबन मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज छोड़ने के लिए 5 लाख 50 हजार रुपये की म...