Varanasi News: डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, शव रखकर सड़क जाम
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: चौबेपुर। क्षेत्र के बार्थरा कला (टड़िया) गांव निवासी राजेश कुमार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सरैया विशुनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने विद्यालय जाते समय वह डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, रोशनी श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। बिशनपुरा में पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा के घर के सामने पहुंचते ही वह डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.