Varanasi News: ठगी करने में गिरफ्तार फर्जी दरोगा को जेल
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख ठगने वाला फर्जी दरोगा राजन प्रजापति गुरुवार को जेल भेज दिया गया। महंगाव गांव (सिंधोरा) निवासी किशन विश्वकर्मा की शिकायत पर चोलापुर पुलिस ले उसे बुधवार को गिरफ्तार किया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वह 23 जून को कुरौली गांव (चोलापुर) स्थित ननिहाल गए थे। इंद्रपुर (शिवपुर) निवासी राजन प्रजापति उन्हें पुलिस वर्दी में मिला। उसने उन्हें पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया। इसके एवज में उनसे पांच लाख रुपये मांगे। वह उसके झांसे में आ गए। उन्होंने उसे एक लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उसने अपना फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।उन्होंने चोलापुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। उसके पास खाकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.