Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। चितईपुर-चुनार रोड पर करसड़ा के पास शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मिर्जापुर के बभनी थाना क्षेत्र के सावोबाद दूधी निवासी 28 वर्षीय आनंद कुमार यादव अपने साथी गुलशन यादव के साथ बाइक से अदलपुरा की ओर से अखरी हाइवे की तरफ जा रहे थे। दोनों साधो-माधो पुलिया (परसूपुर) में किराये का कमरा लेकर रहते थे। देर रात करीब 11 बजे करसड़ा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आनंद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहनिया पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। वहां उपचार के दौरान आनंद यादव की मौत हो गई। गुलशन यादव को मामूली चोटें आईं।बताया गया कि दोनों अखरी स्थित एक निजी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.