Varanasi News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की जान गई
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- Varanasi News: पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर (खालिसपुर) के पास बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। फूलपुर की पटेल बस्ती निवासी राजेंद्र पटेल बुधवार सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान विक्रमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजेंद्र पटेल के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र पटेल के तीन पुत्र हैं, जिनमें एक उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.