Varanasi News: ट्रेन में गर्भवती की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती
वाराणसी, अक्टूबर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के डीआरएम आशीष जैन और सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को सेवा कार्यों से मिसाल कायम की। 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस में बेल्थरारोड (बलिया) से पति के साथ यात्रा कर रही 22 वर्षीय गर्भवती सपना की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल से सूचना मिलते ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। उपनिरीक्षक विकास यादव एवं हेड कांस्टेबल कमलेश यादव के सहयोग से मऊ जिला महिला अस्पताल में महिला को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.