वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता की खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव भी रहीं। डीआरएम ने निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों के भंडारण, निर्माण और वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया में गुणवत्ता तथा हाइजीन मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। आईआरसीटीसी से संचालित पैंट्रीकार में खाद्य सामग्रियों के भंडारण, रेफ्रिजरेटर की कार्यस्थिति, पेयजल शुद्धीकरण प्रणाली, रसोई के बर्तनों की स्वच्छता, खाद्य निर्माण से सम्बंधित उपकरणों, स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी मानकों का विस्तृत परीक्षण कि...