Varanasi News: ट्रांसफॉर्मर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। नैपुरवा (धनसेरी) गांव में गुरुवार दोपहर शीशम का पेड़ ट्रांसफॉर्मर पर गिरा। इससे वह खंभे से नीचे आ गया। परिणामत: पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव में हरहुआ उपकेंद्र से सप्लाई होती है। पेड़ और ट्रांसफॉर्मर गिरने की तेज आवाज से लोग चौंक पड़े। गनीमत रही कि उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। गांववालों ने बताया कि घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। नैपुरवा (धनेसरी) गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर गिरने की जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, 100 घरों की बिजली गुल उधर, बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.