वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। ढुंढराज पुलिया के पास से रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरे गए 200 भेड़ और 15 बकरियां बरामद किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रोरा (गढ़) निवासी बृजेश पटेल और मुगलसराय के जलीलपुर नई बस्ती (पड़ाव) के मकबूल कुरैशी हैं। आरोपियों ने बताया कि पशुओं को चहनिया से लेकर सोनभद्र बेचने जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...