Varanasi News: ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, दो घायल
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। भिखारीपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर रविवार शाम ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक कार को करीब 150 मीटर तक घसीटने के बाद भाग निकला। घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि भदोही के घमहापुर निवासी विमल कुमार पाठक अपनी कार से पत्नी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। भिखारीपुर के पास ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर चली गई। इसके बाद ट्रक चालक ने कार को करीब 150 मीटर तक घसीट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.