वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर मार्ग पर नगर निगम के डंपरों की आवाजाही से लगने वाले जाम और सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ता अमन यादव ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम के डंपर को रोककर सड़क पर लेटकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया, जिससे स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सपा नेता अमन यादव के अनुसार, नगर निगम के वाहन और डंपर नेशनल हाईवे-19 पर डाफी स्थित टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए सीर गोवर्धनपुर मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि डाफी से सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर, लौटूबीर होते हुए डंपर दोबारा डाफी की ओर जाकर हाईवे पर चढ़ते हैं। ...