Varanasi News: टेबल टेनिस : वाराणसी दोनों वर्गों के अंतिम चार में
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका टेबल टेनिस तीन दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन के खेल में वाराणसी की टीमें बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बना ली। बालक वर्ग में आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी की टीमें, बालिका वर्ग में प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और लखनऊ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह और जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव सरिता वी. गोकर्ण ने संयुक्त रूप से किया। संचालन अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर सौम्या सिन्हा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.