Varanasi News: टेबल टेनिस : बनारस की सौम्या फाइनल में
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता में टीम वर्ग का फाइनल शनिवार को हुआ। बालक वर्ग में प्रयागराज की टीम विजेता, उप विजेता आगरा हॉस्टल की टीम रही। बालिका वर्ग में कानपुर की टीम चैंपियन और प्रयागराज की टीम रनअप रही। बालक एकल वर्ग में खिताबी मुकाबले में आर्यन कुमार (प्रयागराज) और ऋषभ विश्वकर्मा (आगरा हॉस्टल) आमने-सामने होंगे। वहीं शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिराज मजूमदार (कानपुर) ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अपने नाम किया है। बालिका वर्ग में सौम्या सिंह (वाराणसी) और शालिनी देवी (प्रयागराज) के बीच फाइनल होगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: टेबल टेनिस : वाराणसी दोनों वर्गों के अंतिम चार में वहीं भार्गवी त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.