Varanasi News: टेक्सटाइल्स पार्क में पावरलूम बुनकरों को भी मिले प्लॉट
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: वाराणसी। रमना के निर्माणाधीन टेक्सटाइल्स पार्क में पावरलूम बुनकरों को भी प्लॉट देने की मांग उठी है। शुक्रवार को रथयात्रा स्थित हथकरघा विभाग के कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुसुम को इस मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संस्था के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उद्यमियों ने बनारस में निर्मित हथकरघा एवं पावरलूम साड़ियों की विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए 'बनारसी टैग' को अनिवार्य करने पर भी चर्चा की। राजेश सिंह ने कहा कि बनारस में सबसे ज्यादा साड़ियां पावरलूम पर बनती हैं। इस कारण इस सेक्टर के बुनकरों को टेक्सटाइल्स पार्क में जगह मिलनी चाहिए। शैलेष प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के बाहर निर्मित साड़ियों को 'बनारसी साड़ी' के नाम से बेचने पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.