वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की ओर से पर्यटन जागरूकता पदयात्रा (टूरिज्म वॉक) निकाली गई। छावनी स्थित होटल से शास्त्री घाट तक इस पदयात्रा में पर्यटन विभाग के अधिकारी, होटल उद्यमी, टूर ऑपरेटर शामिल हुए। मुख्य अतिथि एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता, विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, इंडिया टूरिज्म वाराणसी के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शास्त्री घाट पर मुख्य अतिथि ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान बीएचयू पर्यटन केंद्र से डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रवीण राणा, डीएवी पीजी कॉलेज पर्यटन विभाग से डॉ. ज्योति प्रसन्ना, वसंत कॉलेज डॉ. संजीव कुमार, गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, सचिव सौरभ पांडेय, कोषाध्यक्ष रंजीत गुप्...