Varanasi News: टूटने लगा काशी डिपो का पुराना भवन
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गोलगड्डा स्थित काशी डिपो का 50 वर्ष पुराना भवन तोड़ा जा रहा है। इसकी जगह बसें खड़ी करने के लिए नए प्लेटफॉर्म बनेंगे। पीछे स्थित भवन का शेड हटाकर छत पक्की की जाएगी। जिससे इसमें संचालन कक्ष (ऑफिस) बनाया जा सके। इस पर करीब 57 लाख रुपये खर्च होंगे। काशी डिपो के निर्माण के बाद कैंट बस स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। जिससे वहां से संचालित होने वाली बसें गोलगड्डा स्थित डिपो से संचालित किया जा सके। ज्ञात है कि कैंट बस स्टेशन का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से विकास होना है।
निर्माण कार्य और शिफ्टिंग यहां तिमंजिला भवन निर्माण, नया रीजनल वर्कशॉप और सुविधाएं बढ़ाई जानी हैं। टेंडर हो चुका है और मृदा परीक्षण शुरू कराने के लिए आठ प्वाइंट भी चिह्नित कर लिए गए हैं। निर्माण श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.