वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के 45 विभागों को शिक्षण प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए 60 करोड़ की धनराशि दी गई है। शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आईओई (इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस) योजना के तहत यह राशि जारी की गई है। अगस्त में कुलपति के आदेश पर सभी विभागों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था। 12 सदस्यीय कमेटी के मूल्यांकन के आधार पर 45 विभागों को 25 लाख से साढ़े सात करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने शिक्षण में इस्तेमाल होने वाली पुरानी प्रयोगशालाओं और वर्कशॉप के आधुनिकीकरण की मंशा जताई थी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने दो अगस्त के अंक में इस संबंध में तैयार योजना को विस्तार से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को आईओई के अंतर्गत प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक...