वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। फूलपुर बाजार में मंगलवार देर रात मनबढ़ों ने हमला कर टायर कारोबारी के 40 हजार रुपये छीन लिये। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर रुपयों से भरा बैग बरामद किया। उसमें 15 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चर्चा है कि सारे आरोपी अमूल फैक्ट्री में काम करते हैं। फूलपुर बाजार निवासी नीरज कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि अमूल फैक्ट्री के पास उनकी टायर की दुकान है। मंगलवार देर रात वह दुकान बंद कर कार में बैठने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Roorki News: टैंट स्वामी से मारपीट, 25 हजार लूटने का आरोप इस बीच, कैंटीन में कुछ लोग आपस में मारपीट करने लगे। उन्होंने कारण जानना चाहा तो वे उनके ऊपर टूट पड़े। मनबढ़ों ने उनका बैग छीन लिया ज...