Varanasi News: टप्पेबाजी का खुलासा न होने से व्यापारी आक्रोशित
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सराफा व्यापारी 27 किलोग्राम चांदी की टप्पेबाजी की घटना का खुलासा न होने पर आक्रोशित हैं। गुरुवार को वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की आमसभा में व्यापारियों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। आसभैरव स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया और तय हुआ कि 18 अगस्त को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम सत्येंद्र कुमार से मिलेगा। व्यापारियों ने कहा कि 28 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्य प्रणाली संतोषजनक नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारी भी भयभीत हैं और व्यापार चौपट हो रहा है। सभा का संचालन महामंत्री रवि सर्राफ ने किया। इस दौरान सुमित वर्मा, किशोर सेठ, पंकज सर्राफ, सुरेश सेठ, विनय सोनी, अरूण सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.