Varanasi News: टकसाल सिनेमा प्रबंधन पर चार हजार जुर्माना
वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम प्रशासन ने नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा के प्रबंधक आकाश राय पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया है। टकसाल सिनेमा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मानक का पालन न करने, सड़क पर निर्माण सामग्री बिखेरने के आरोप में यह कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, संचालन एवं स्वच्छता नियमावली-2021 की धारा 46 के अंतर्गत यह जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.