वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। नगर निगम की महीनों पहले शुरू हुई नालों की तल्लीझाड़ सफाई की कवायद गुरुवार को औंधेमुंह गिरी। दिन में हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों पर राहगीरों की घंटों परीक्षा ली। चौराहों, मुख्य सड़कों, गलियों तक में घंटों पानी लगा रहा। जिसके कारण आमजनों की आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिपलानी कटरा, अंधरापुल, सरैया डॉट पुल, कज्जाकपुरा, कोनिया, संदहा, मीरापुर बसहीं, बड़ालालपुर, नई सड़क, औरंगाबाद, सेनपुरा, सामनेघाट, शिवपुरवा, अवलेशपुर, कंदवा आदि इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब रही। लहुराबीर चौराहे पर चारों ओर दो घंटे तक जलभराव रहा। दुकानों के आगे पानी भरने से व्यापारियों, ग्राहकों को मुश्किल हुई। सारनाथ, अनमोल नगर कॉलोनी, मवइयां, बेनीपुर आदि जगहों पर लोगों का आवागमन बाधित हो गया। यह भी पढ़ें- Rampur...