वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में बुधवार दिन में हुई झमाझम बारिश ने कांविरयों की मौज करा दी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुई वर्षा शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर तक चलती रही। एक तरफ आम शहरी बारिश से बचने के लिए छायादार जगहों पर खड़े दिखे, वहीं कांविरयों के झुंड जहां-तहां बारिश में भींगते हुए मौज लेते नजर आए। बोल बम-बोल बम का घोष करते उछल-कूद करते वे अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। इनमें कोई जल उठाने घाट की तो कोई विश्वनाथ मंदिर से निकल कर अगले शिवालय की ओर बढ़ रहा था। वाहनों पर तिरपाल से ढका डीजे बजाते हुए कांवरियों का दल झूमता-नाचता नजर आया। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग से सरोबोर हुई हापुड़ नगरी मौसमी दुकानें लगाने वालों के लिए इस बारिश ने थोड़ी मुश्किल बढ़ा दी। वे बिक्री के लिए रखी वस्तुएं बचाने की जुगत ...