Varanasi News: ज्वेलरी शोरूम के प्रबंधक पर गहने के गबन का आरोप
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के अवलेशपुर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के संचालक ने लाखों के गहने के गबन के मामले में तहरीर दी गई है। शोरूम संचालक ने तहरीर में बताया है कि बीते सोमवार से आरोपी मैनेजर फरार है। ज्वेलर्स के संचालक के प्रतिनिधि ने तहरीर में बताया कि उनके यहां प्रबंधक बीते सोमवार से लापता हैं। उनकी निगरानी में गहने रहते थे। मिलान करने पर 50 हजार का हार समेत कुल 30 लाख के गहने नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि प्रबंधक ने गहने गबन कर लिए हैं। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: लाखों के आभूषण की ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.