Varanasi News: जोल्हा उत्तरी, नरिया वार्डों में 152.85 करोड़ से होंगे कार्य
वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जोल्हा उत्तरी और नरिया वार्डों में 152.85 करोड़ रुपये से सीवर, पेयजल पाइप बिछाने के साथ सड़क निर्माण का कार्य होगा। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया। जोल्हा उत्तरी वार्ड में 82.99 करोड़ रुपये से 22 किमी और नरिया वार्ड में 69.86 करोड़ रुपये की लागत से 19 किमी सीवर-पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 22 वार्डों में अमृत 2.0 योजना के तहत 2161 करोड़ रुपये की लागत से 353.13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन और 651.64 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जानी है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सीवर और पेयजल की नई लाइनें बिछने के लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मौके पर पार्षद मदन मोहन तिवारी, श्याम आसरे मौर्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.