वाराणसी, नवम्बर 2 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी)। बेनीपुर (मुबारकपुर) गांव में रविवार को जोड़ी-गदा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र के पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र पहलवान ने 60 किलोग्राम की गदा 30 बार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बेनीपुर (सबलपुर) के ओम प्रकाश यादव ने 40 बार जोड़ी उठाकर बाजी मारी। मिर्जापुर के सौरभ यादव ने दो क्विंटल का नाल उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जोखू पहलवान ने बच्चों को सम्मानित किया। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर और ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...