वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भेलूपुर स्थित जैन मंदिर में मुनि भावसागर महाराज का 23वां मुनि दीक्षा स्मृति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जैन मुनि के गुरु विद्यासागर महाराज के चरण चिह्न का अभिषेक किया गया, चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन, शास्त्र अर्पण कर महापूजन की गई। मुनि भावसागर महाराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो भगवान पार्श्वनाथ की गर्भ, जन्म, तप कल्याणक भूमि पर 23वां मुनि दीक्षा दिवस मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। दिगंबर जैन समाज काशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन, अध्यक्ष आरसी जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, समाज मंत्री विनोद जैन, सुधीर कुमार गर्ग, डॉ. विवेकानंद जैन मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तीर्थ हमारे कल्याण के सबसे बड़े माध्यम यह भी पढ़ें- Varanasi News: भेलूपुर में मुनि स्मृति दीक्षा महोत्सव का आयोजन

हि...