Varanasi News: जेन-जी आज प्रधानमंत्री की करेंगे अगवानी
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार के आगमन को देखते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक, प्रमुख चौराहों, पार्कों और सड़कों को सजाया गया है। सब जगह भाजपा के भगवा लहरा रहे हैं। एयरपोर्ट से पुलिस लाइन होते हुए नमो घाट तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के होर्डिंग-बैनर लगे हैं। भाजपा की योजना के अनुसार पुलिस लाइन में जेन-जी मोदी की अगवानी करेंगे। यहां से नमो घाट तक 12 स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप और शंखनाद के बीच पुष्पवर्षा करेंगे। स्वागत की कमान मंत्रियों-विधायकों, महापौर, संगठन के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा को सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने शनिवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में क्षेत्र से लेकर मंडल तक के पदाधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.