Varanasi News: जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल कल
वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 18 अगस्त को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिलास्तरीय जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में होने वाली 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 14 से 16 सितंबर तक देहरादून में होने वाली नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-20 में 100 से 5000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, स्टिपल चेज, ऊंची कूद, पोल वाल्ट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला, तस्तरी, हैमर व भाला फेंक सहित कई स्पर्धाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.