Varanasi News: जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता। मिंट हाउस (नदेसर) स्थित जुए के अड्डे पर सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान चार जुआरियों अंकित, मन्ना सिंह, विजय कुमार और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, कई अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 21 हजार नकद, तीन कैश काउंटिंग मशीनें, 48 वाहन तथा फ्रिज, कूलर, एसी समेत जुए के संचालन में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किए हैं। वाहनों में 38 दोपहिया और 10 चारपहिया वाहन हैं। पुलिस उनके मालिकों का पता लग रही है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागायच और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, इसके संचालकों और शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.