Varanasi News: जुआ अड़डा प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मिंट हाउस तिराहे के पास जुआ अड्डा प्रकरण में सीपी मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को नदेसर पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय, हल्का प्रभारी लल्लन यादव और मुख्य आरक्षी शनि विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया। कैंट प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की जांच का निर्देश दिया। बता दें कि मिंट हाउस तिराहे के पास जुआ अड्डा चलने का मामला प्रकाश आने के बाद जांच-पड़ताल की गई। पता चला कि अवैध अड्डे का संचालन अर्से से हो रहा था। इसके बावजूद कैंट थाना और नदेसर पुलिस चौकी ने उसे रोकने की दिशा में कुछ नहीं किया। आला अफसरों को भी मामले से अवगत नहीं कराया गया। जांच में यह बात साफ हो गई अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण करने और समय से सूचना देने में पुलिसकर्मियों ने ढिलाई बरती। सोमवार को मिंट हाउस तिराहे के पास जुआ अड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.